अधिकारी लोकसभा निर्वाचन के लिए तैयार रहें : कलेक्टर-shivpuri news

Please wait 0 seconds...
Scroll Down and click on Go to Link for destination
Congrats! Link is Generated


कलेक्टर अनुग्रहा पी ने लोकसभा निर्वाचन हेतु अधिकारियों को सौंपे दायित्व

शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुग्रहा पी ने सभी जिला अधिकारियों एवं लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिएं नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोकसभा निर्वाचन हेतु उन्हें सौपे गए दायित्वों को पूरी निर्भिकता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ कराए। इसके लिए अधिकारी अपने आप को अभी से तैयार करें। समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर अशोक कुमार चौहान, जिला पंचायत के सीईओ राजेश जैन, उपजिला निर्वाचन अधिकारी मकसूद अहमद सहित लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी आदि मौजूद थे। 

निष्पक्षता के साथ करवाएं लोकसभा चुनाव

अनुग्रहा पी ने लोकसभा निर्वाचन 2019 के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए अधिकारियों को जो दायित्व सौंपे गए है, वह पूरी मुश्तैदीए ईमानदारी, निष्ठा, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ आयोग के दिशा.निर्देशों का पालन करते हुए कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि संपत्ति विरूपण अधिनियम अवैध शराब बिक्री, अवैध परिवहन जैसी कार्रवाई अभी से शुरू करें। ऐसे असामाजिक तत्व जो मतदाता को डरा एवं धमका सकते है, उनको अभी से चिहिंत कर कार्रवाई सुनिश्चित करें। मतदान दलों को मतदान केंद्रों तक जाने एवं वापस आने हेतु मार्ग के दुरूस्तीकरण, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए मूलभूत सुविधाएं, दिव्यांगों के लिए रैंप प्रवेश द्वार आदि का भी मतदान केन्द्रों को अपनी भ्रमण रिपोर्ट में दें।

मतदाताओं को जागरुक करने के लिए करें कार्यक्रम

स्वीप प्लान की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग प्रति सप्ताह जिला एवं विकासखंड स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कम से कम एक गतिविधि आवश्यक रूप से आयोजित करें। जिससे लोकसभा निर्वाचन में सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। 

जिला मुख्यालय पर लिए जाएंगे नाम-निर्देशन पत्र

अनुग्रहा पी ने बताया कि शिवपुरी.गुना संसदीय क्षेत्र के लिए नाम निर्देशन पत्र जिला मुख्यालय शिवपुरी में लिए जाएगें। इसके लिए समन्वय हेतु नियुक्त अधिकारी अशोकनगर एवं गुना जिलों के अधिकारियों से सतत समन्वय बनाकर संपर्क में रहें। लोकसभा निर्वाचन हेतु उपयोग में होने वाली इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन के प्रथम चरण की जांच, एफएलसी 28 फरवरी को की जाएगी। बैठक में मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति, मतदान दलों का प्रशिक्षण, व्यय लेखा टीम, एमसीएमसी कमेटी का गठन, एफएसटी, एसएसटी टीम, कम्यूनिकेशन प्लान, वीडियोग्राफी आदि की समीक्षा की गई

Getting Info...

Post a Comment

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.