
करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम आढर में गांव के ही रहने वाले एक युवक ने खेत पर काम कर रही महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर युवक वहां से भाग गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना 11 फरवरी को शाम 4 बजे की है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने खेत पर काम कर रही थी तभी गांव का रहने वाला राजबहादुर रावत उसके खेत में आ गया और अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने विरोध किया तो वह नहीं माना। जिस पर महिला ने शोर मचाया। शोर मचाने पर युवक डर के कारण वहां से भाग गया। महिला खेत से अपने घर आई और परिजनोें को घटना के बारे में जानकारी दी और थाने आकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।