500कि का छोटा राकेट विकसित कर रहा है इसरो

Please wait 0 seconds...
Scroll Down and click on Go to Link for destination
Congrats! Link is Generated
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो ) एक छोटा रॉकेट विकसित कर रहा है, जिसकी अधिकतम वहन क्षमता 500 कि। ग्रा। है। फिलहाल इसका नाम स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल ((SSLV)) है। अंतरिक्ष विशेषज्ञों का कहना है कि भारत को अपने निर्माणाधीन छोटे रॉकेट के लिए एक छोटे से नाम की तलाश करनी चाहिए, जिसमें इसकी क्षमता के साथ ही देश की संस्कृति का भी वर्णन हो।

हाल ही में एक भारतीय तटरक्षक बल के बेड़े में एक गश्ती जहाज शामिल हुआ है, जिसे 'वराह' नाम दिया गया है। 'वराह' नाम पुराणों से लिया गया है। वराह भगवान विष्णु के तीसरे अवतार थे। इसलिए भारत के निर्माणाधीन छोटे रॉकेट के लिए भी एक संक्षिप्त और उपयुक्त नाम रखने की बात कही गई है। इसरो के वरिष्ठ सलाहकार और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर के प्रोफेसर तपन मिश्रा ने इस रॉकेट को एक उपयुक्त नाम देने की पेशकश की है।

मिश्रा ने बताया, "यह उचित होगा अगर इसरो के छोटे रॉकेट का नाम 'वामन' रखा जाए, जिन्हें भगवान विष्णु के पांचवें अवतार के रूप में माना जाता है। वामन का अवतार बौने (छोटा) के रूप में हुआ। उन्होंने अपने एक कदम से पूरी पृथ्वी को नाप दिया था जबकि दूसरे कदम में देवलोक को नापा। इसके बाद उन्होंने तीसरे कदम को राजा महाबली के सिर पर रखा था।"

Getting Info...

Post a Comment

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.