मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में गुरुवार को दशहरा मैदान में चुनावी सभा में घोषणा की कि गरीबों को कोरोना वैक्सीन निशुल्क मिलेगी। गुस्र्वार को बिहार में भी इसी प्रकार घोषणा भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में की है। मप्र में इस घोषणा को कांग्रेस के घोषणा पत्र का पलटवार माना जा रहा है। कांग्रेस ने कोरोना संक्रमण से मृत लोगों के आश्रितों को पेंशन देने का वादा किया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक उनका एक-एक पैसा चुका दूंगा। सातवें वेतन आयोग का 25 प्रतिशत दीपावली से पहले उनके खाते में डाल दिया जाएगा। सीएम ने माना कि प्रदेश के कर्मचारियों को कुछ परेशानी हुई है। क्योंकि कोरोना संक्रमण काल में सरकार की बागडोर संभाली उस समय कुछ कड़की थी।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कुछ गड़बड़ हुई थी। मुन्न्ालाल उधर से चुनाव लड़े थे, वो इधर से लड़े थे। अब दोनों सही जगह पर में हैं। सतीश का सिकरवार का बगैर नाम लिए कहा कि वो भी सही जगह पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा इमरती के अपमान पर कमल नाथ व कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।
मेरे प्रदेशवासियों, #COVID19 से जनता को बचाने के लिए हमने अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं। आज यह पूरी तरह से नियंत्रित है।
भारत में कोरोना की वैक्सीन तैयार करने का कार्य तेज़ी से चल रहा है, जैसे ही वैक्सीन तैयार होगी, मध्यप्रदेश के प्रत्येक नागरिक को वह मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी।
सभा में भाजपा प्रत्याशी मुन्ना लाल गोयल ने कहा-सत्तारूढ़ दल का विधायक होने के बाद भी क्षेत्र के विकास के लिए धरनों पर बैठना पड़ा। शिवराज सिंह चौहान से जो मांगा वह मिला है। सभा में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व मंत्री माया सिंह, गौरीशंकर बिसेन, सीधी सांसद रीति पाठक, भाजपा प्रत्याशी मुन्नाालाल गोयल, लोकेंद्र पाराशर, जयसिंह कुशवाह, कमल माखीजानी, खुशबू गुप्ता मौजूद थीं।
शिवराज ने यह भी कहा
- अवैध कालोनियों को कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार कुछ संसोधन कर वैध किया जाएगा।
- केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ग्वालियर को उद्योगों का हब बनाया जाएगा। यहां उद्योग लगाने वालों को 75 प्रतिशत नौकरियां स्थानीय युवकों को देने की शर्त का पालन करना होगा।
- सरकारी नौकरी में भर्ती फिर शुरू हो रहीं है। पुलिस, शिक्षा सहित अन्य विभागों में भर्तियां की जाएंगी।