होम / मध्यप्रदेश / शिवपुरी प्रियदर्शनी राजे के 18 से 9 दिवसीय दौरे को लेकर अटकलें हुई तेज-shivpuri news

Please wait 0 seconds...
Scroll Down and click on Go to Link for destination
Congrats! Link is Generated

राजनीतिक गलियारों में चर्चा इस बार प्रियदर्शनी उतर सकती हैं मैदान में 

शिवपुरी। वैसे तो दशकों से गुना शिवपुरी संसदीय सीट पर सिंधिया राजघराने का ही कब्जा रहा है। यहां सिंधिया परिवार से सीट हासिल करने की कवायद तो कई बार की जाती रही, लेकिन इतिहास गवाह है कि विजय हमेशा सिंधिया परिवार के सदस्य को ही मिली है। जब लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। तारीखों का औपचारिक ऐलान बाकी है। ऐसे में लोग राजनैतिक गलियारों में प्रत्याशी चयन को लेकर कयास लगाने लगे हैं। अब तक भाजपा का दामन कौन प्रत्याशी थामेगा इस पर चुप्पी है, लेकिन सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा कांग्रेस की ओर से इस बार उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे को मैदान में उतारे जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चाओं तक यह बात रहती तो ठीक था, लेकिन जब उनका पहला दौरा ही एक साथ 9 दिन का जारी हुआ तो बातों को जैसे पंख लग गए हैं। 18 फरचरी से उनका दौरान आरंभ होगा। वे कई महिला सम्मेलन में शामिल होंगी। वहीं लोकसभा क्षेत्र के कई इलाके इस दौरान उनके कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

सांसद सिंधिया ने कहा मध्यप्रदेश से सबसे ज्यादा सांसद

बातों का दौरा चल ही रहा है कि इसी बीच बीते दिनों भोपाल में जब राहुल गांधी आए और इस दौरान मंच से सिंधिया ने ऐलान किया कि भावी प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे और उनकी ताजपोशी के लिए मध्यप्रदेश सबसे ज्यादा सांसद चुनकर देगा। इस बात से ही अनुमान लगाया जा रहा है कि खुद सांसद ज्योतिरादित्य ग्वालियर से जबकि पत्नी प्रियदर्शनी गुना शिवपुरी से उम्मीदवार हो सकती हैं। बता दें कि चुनावी समर में वैसे तो कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन ग्वालियर हो या गुना शिवपुरी यहां सिंधिया राजघराने के लिए लोगों के मन में आस्था और प्रेम कूट कूटकर भरा हुआ है। यहीं कारण है कि दावे चाहे जितने मजबूत हों हर बार चुनाव में उनकी हवा निकलती आई है। देखना होगा कि इस बार के चुनाव में हवा का रुख किस ओर रहता है।

पहले भी मांग चुकी हैं पति के लिए वोट, क्षेत्र के मतदाताओं से है संपर्क

जब जब यहां से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनाव लड़ा। तब से प्रियदर्शनी राजे उनके प्रचार की कमान संभालती रही हैं। वे जहां कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय हुई हैं तो वहीं जनता के बीच भी उनका आत्मीय लगाव देखने में आया है। यहां तक की वे अपने पति की शैली में ग्रामीण और गरीब आदिवासी महिलाओं के बीच न सिर्फ जाती रही हैं, बल्कि उन्हें गले भी लगाकर हाल चाल जाने हैं।

यह है 9 दिन का दौरा कार्यक्रम

-18 फरवरी को दोपहर 2ः45 बजे शिवपुरी आगमन होगा। शाम 5 बजे शिवपुरी ब्लॉक दक्षिण द्वारा आयोजित महिला ब्लॉक सम्मेलन में शामिल होंगी।

 19 फरवरी 11?15 बजे बदरवास में महिला ब्लॉक सम्मेलन में शामिल होंगी। 1ः15 बजे बदरवास से प्रस्थान कर रन्नाौद पहुंचकर महिला ब्लॉक सम्मेलन को संबोधित करेंगी। 5 बजे कोलारस मे ब्लॉक कोलारस द्वारा आयोजित महिला ब्लॉक सम्मेलन में शामिल होंगी।

-20 फरवरी को 10 बजे खोड़ में आयोजित महिला ब्लॉक सम्मेलन को संबोधित करेंगी। दोपहर 1 बजे खरैह में महिला ब्लॉक सम्मेलन में शामिल होंगी। शाम 5ः30 बजे शिवपुरी ग्रामीण द्वारा आयोजित महिला ब्लॉक सम्मेलन में शामिल होंगी।

21 फरवरी को 10 बजे विधानसभा पिछोर के भौंती पहुंचेंगी, जहां ब्लॉक भौंती द्वारा आयोजित महिला ब्लॉक सम्मेलन में शामिल होंगी। 2 बजे पिछोर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी। 4ः30 खनियांधाना पहुंचकर ब्लॉक खनियांधाना द्वारा आयोजित महिला ब्लॉक सम्मेलन में शामिल होंगी। उसके बाद 7 बजे बामौरकलां में महिला ब्लॉक सम्मेलन शामिल होकर चंदेरी पहुंचेंगी।

-22 से 26 तक उनके दौरे अशोकनगर व गुना जिले में रहेंगे लेकिन रात्रि विश्राम के लिए वे शिवपुरी स्थित बांबे कोठी पर आएंगी।

Getting Info...

Post a Comment

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.