भिण्ड से कांग्रेस प्रत्याशी देवाशीष जरारिया ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे को मानहानि का नोटिस दिया है। सहस्त्रबुद्धे ने सोमवार को बयान दिया था कि देवाशीष जरारिया जेएनयू की उस टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य हैं जो भारत के खिलाफ नारेबाजी करते हैंं।
देवाशीष जरारिया का कहना है कि इस बयान से उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।